बागेश्वर, अगस्त 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। देवलचौरा, अर्नसा, मानीखेत समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज और जरूरी सेवाओं तक पर इसका असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली गुल होने की सूचना लाइनमैन को दी गई, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय वह हाइडिल से जानकारी लेने की बात कह रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...