Bageshwar News: दो किलो से अधिक चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर, अगस्त 7 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी/एएनटीएफ और कपकोट थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शामा बैंड तिराहे के पास स्कूटी सवार दो तस्करों को 2.092 किलोग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। नशे के खिलाफ पुलिस की यह दो दिनों में लगातार दूसरी बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि चेकिंग के दौरान स्कूटी संख्या यूके-01-टीए-4544 की तलाशी लेने पर राहुल वर्मा निवासी बरेली और रोहित सिंह निवासी दुर्गानगर, बरेली के कब्जे से 2.092 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे चरस को बरेली ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.