बागेश्वर, अक्टूबर 13 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नशामुक्त जिला बनाने के अभियान के तहत कपकोट पुलिस और एसओजी की टीम ने दो किलो से अधिक चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले में एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर बाइक सीज कर दी है। मंगलवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसओजी टीम ने कपकोट थाना क्षेत्र के गांसी रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बाइक संख्या यूके-02-ए-8565 (पल्सर) की जांच की गई। बाइक सवार नीरज सिंह कोश्यारी पुत्र भीम सिंह कोश्यारी निवासी फरसाली वल्ली और उसके साथ मौजूद एक विधि विवादित किशोर के पास ...