Bageshwar News: दूरस्थ क्षेत्र के लोगों को नजदीक मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
बागेश्वर, अगस्त 12 -- Bageshwar News: कपकोट, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में बुधवार को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया ने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में अल्मोड़ा बेस अस्पताल और सीएमओ बागेश्वर की टीम के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिकित्सा परामर्श दिया। मनोचिकित्सक, ईएनटी समेत अन्य विशेषज्ञों ने मरीजों की जांच के साथ आवश्यक प्रमाण पत्र भी बनाए। इससे पात्र लाभार्थियों को समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता साफ होगा।विधायक गड़िया ने कहा कि पर्वतीय और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने में महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.