बागेश्वर, नवम्बर 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। दीपावली पर्व पर अग्नि दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस और अग्निशमन विभाग सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर अग्निशमन टीमों ने कपकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित गरुड़, कौसानी, कपकोट और भराड़ी के होटलों, रेस्टोरेंटों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट किया। इस दौरान अग्निशमन उपकरणों, बिजली की वायरिंग और एलपीजी गैस की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। फायर टीम कपकोट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां डिलीवरी रूम और पोस्ट नेटल रूम की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नवजात गहन चिकित्सा कक्ष, विशेष नवजात देखभाल इकाई और बाल गहन चिकित्सा इकाई वर्तमान में कपकोट में स्वीकृत नहीं हैं, बल्कि जिला ...