Bageshwar News: तेज रफ्तार कूड़ा वाहन ने जीप को मारी टक्कर, चालक घायल
बागेश्वर, अगस्त 23 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। तहसील मार्ग पर शनिवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नगरपालिका के तेज रफ्तार कूड़ा वाहन ने एक जीप को टक्कर मार दी। हादसे में जीप चालक अनिल टंगड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मेधा ने बताया कि अनिल के गर्दन और हाथ में हल्की चोटें आई हैं, जबकि कान के पीछे पांच से अधिक टांके लगाए गए हैं। उनकी हालत फिलहाल ठीक है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कूड़ा वाहन चालक तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था और नशे में प्रतीत हो रहा था। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.