Bageshwar News: तीलू रौतेली सम्मान मिलने पर दया दानू का स्वागत
बागेश्वर, अगस्त 16 -- Bageshwar News: कौसानी। उत्तराखंड सरकार से तीलू रौतेली सम्मान मिलने पर सहकार भारती संगठन ने कौसानी के बुरांश होटल में दया दानू का स्वागत एवं सम्मान किया। कपकोट तहसील के दूरस्थ बोरबलड़ा गांव निवासी दया दानू को औषधीय पौधे कुटकी की खेती और उससे जुड़े कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। दया दानू ने कुटकी की खेती को बढ़ावा देकर 400 से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़े और पलायन रोकने में भी मदद मिली। कार्यक्रम में सहकार भारती के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पांडे, थ्रीस कपूर, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा, जगदीश पांडेय, हरीश खड़कवाल, जलज खड़कवाल और सामाजिक कार्यकर्ता नवीन चंद्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.