Bageshwar News: तीन पेटी शराब व तीन पेटी बीयर के साथ एक गिरफ्तार
बागेश्वर, अगस्त 19 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन पेटी अंग्रेजी शराब और तीन पेटी बीयर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम पुलिस और एसओजी की टीम भराड़ी-सौंग रोड पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बोलेरो वाहन की तलाशी लेने पर उसमें तीन पेटी अंग्रेजी शराब और तीन पेटी बीयर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Champawat News: देसी शराब के साथ एक दबोचा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.