बागेश्वर, सितम्बर 3 -- Bageshwar News: बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस की एसओजी और एएनटीएफ टीम ने ग्राम पुडकुनी में कार्रवाई करते हुए करीब तीन नाली में उगाई गई भांग की फसल को उखाड़कर नष्ट किया। कार्रवाई के बाद पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध खेती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है। नशा तस्करी अथवा अवैध खेती की सूचना मानस पोर्टल हेल्पलाइन नंबर 1933 या नजदीकी पुलिस थाने को देने को कहा गया है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान ...