बागेश्वर, अक्टूबर 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। विद्यार्थियों की शैक्षिक दक्षता में सुधार और कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बागेश्वर में तीन दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण शुरू हो गया है। जनपद के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत भौतिक विज्ञान, अंग्रेजी एवं भूगोल विषय के 52 प्रवक्ता प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रशिक्षण 1 नवंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण का शुभारंभ डायट प्राचार्य कमलेश्वरी मेहता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि कक्षा शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों की दक्षता में अनिवार्य रूप से वृद्धि करे। शिक्षा का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में विषय की समझ और व्यावहारिक ज्ञान विकस...