Bageshwar News: तहसील परिसर के पास भूस्खलन का खतरा, हाईवे पर गिर रहा मलबा
बागेश्वर, जुलाई 22 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। लगातार हो रही बारिश के कारण कांडा तहसील परिसर के समीप भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी से लगातार मलबा और पत्थर गिरने से तहसील भवन के आसपास खतरे की स्थिति बनी हुई है। भूस्खलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग भी आए दिन बाधित हो रहा है, जिससे लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संस्कृति, साहित्य एवं कला परिषद के सदस्य हीरा सिंह कर्म्याल ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि समय रहते पहाड़ी का उपचार और मलबा हटाने का काम नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने तहसील भवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राजमार्ग को सुचारु रखने के लिए स्थायी समाधान की मांग की। तहसीलदार जगदीश गिरी ने बताया कि संबंधित विभाग से वार्ता हो चुकी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.