बागेश्वर, सितम्बर 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। डीएफएम फंड के खर्च में पारदर्शिता, कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच और खनन प्रभावित क्षेत्रों व परिवारों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे बसंत कुमार ने कहा कि आठ दिन बीतने के बावजूद प्रमुख मांगों पर कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। प्रशासन और सरकार से मांगों व प्रस्तुत अभिलेखों पर गंभीरता से विचार कर समयबद्ध कार्रवाई की अपेक्षा थी, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि मूल मुद्दों का समाधान करने के बजाय धरने को प्रभावित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: डीएमएफ फंड की जांच को कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन उन्होंने कहा कि किसी पक्ष को कोई शिकायत ...