बागेश्वर, अगस्त 19 -- Bageshwar News: कांडा। राजकीय महाविद्यालय कांडा में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के छह वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय शिक्षा समागम के तहत वाद-विवाद और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जयचंद्र कुमार गौतम ने किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका है। 'एनईपी में डिजिटलाइजेशन एजुकेशन का प्रभाव' विषय पर आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने डिजिटल शिक्षा के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर विचार रखे। इसमें शिवानी भंडारी ने प्रथम, नेहा कांडपाल ने द्वितीय और दिया धपोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एनईपी-2020 पर आध...