बागेश्वर, सितम्बर 12 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में पैदल जा रही एक महिला को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों और परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भर्ती रीमा क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय नारायणी देवी पत्नी दीवान सिंह ने बताया कि वह किसी काम से बागेश्वर आई थीं। शनिवार सुबह वह कठायतबाड़ा से मंडलसेरा बाईपास मार्ग पर टहलने गई थीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर के पिछले टायर की चपेट में आने से वह घायल हो गईं। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: डंपर की टक्कर से महिला घायल रेफर आसपास के लोगों और परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला का उपचार कर रहीं डॉ. खुशी ने बताया कि उनके पैर में ...