Bageshwar News: जिले में दो दिन से मौसम ने दी राहत
बागेश्वर, अगस्त 26 -- Bageshwar News: बागेश्वर। जिले में दो दिन से मौसम ने राहत दी है। इससे बंद मार्ग खोलने में तेजी होने की उम्मीद जग गई है। सात सड़कों पर अभी भी मलबे के ढेर लगे हैं। इन मार्गों को खोलना विभागों के लिए बड़ी चुनौती है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धैना-लखनी, खातीगांव-देवतोली, कपकोट-पिंडारी, बदियाकोट-बोरबलड़ा, उगिया-सोराग, बाछत-खती तथा मिकिलाखलपट्टा मार्ग मलबा आने से अवरूद्ध है। इसमें से धैना-लखनी व खातीगांव-देवतोली मोटर मार्ग को बंद हुए दो महीने हो गए हैं। अब इन मार्गों के खुलने की उम्मीद तेज हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.