Bageshwar News: जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग
बागेश्वर, अक्टूबर 7 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। सैन्य बाहुल्य जनपद बागेश्वर में पूर्व सैनिकों के लिए सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के नए भवन का निर्माण दो साल से अटका हुआ है। विधायक से लेकर पूर्व सैनिक संगठन तक सरकार से धन आवंटन की मांग कर चुके हैं, लेकिन कठायतबाड़ा में आवंटित भूमि पर अब तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। पूर्व सैनिक संगठन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। बागेश्वर विधायक पार्वती दास ने एक फरवरी 2024 को सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को पत्र भेजकर नए भवन के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि जिले में करीब 16 हजार पूर्व सैनिक और वीर नारियां हैं। वर्तमान सीएसडी कैंटीन और ईसीएचएस भवन छोटा पड़ने के कारण पूर्व सैनिकों को सुविधाएं लेने में दिक्कत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.