Bageshwar News: जल जीवन मिशन में दो साल से भुगतान नहीं
बागेश्वर, सितम्बर 3 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। सिविल कॉन्ट्रैक्टर्स सोसाइटी जिला-बागेश्वर ने दो साल बीत जाने के बाद भी जल जीवन मिशन के कार्यों का भुगतान न होने पर आक्रोश जताया है। सोसाइटी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर एक सप्ताह के भीतर भुगतान कराने की मांग की है, अन्यथा जिलाधिकारी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। सोसाइटी के अध्यक्ष गंगासिंह कोरंगा और सचिव अमर सिंह बिष्ट द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि जनपद बागेश्वर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल निगम, जल संस्थान और सिंचाई खंड कपकोट की ओर से पेयजल योजनाओं का निर्माण कार्य कराया गया था। अधिकांश योजनाओं के निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और हस्तांतरण आदि कार्रवाई पूर्ण हो चुकी है, लेकिन विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 से ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.