बागेश्वर, अक्टूबर 11 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें अपना प्रतिनिधि ही नहीं, बल्कि परिवार का सदस्य मानकर सेवा का अवसर दिया है। रविवार को नए कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह कार्यालय जनता की आवाज, समस्याओं के समाधान और विकास की नई दिशा का केंद्र बनेगा। यही उनका संकल्प है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह कोरंगा, गोविन्द दानू, योगेश हरड़िया, पूरन गढ़िया, सुरेश कांडपाल, कुंदन रेखोला, हरीश कोरंगा और मनोज भौर्याल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...