बागेश्वर, अक्टूबर 15 -- Bageshwar News: देवेंद्र, गरुड़। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सुमित्रानंदन पंत राजकीय महाविद्यालय गरुड़ में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय शिविर में सहभागिता कर छात्र-छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि ज्ञान, संस्कार व कर्तव्यनिष्ठा के साथ वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के आसपास स्वच्छता भी की। एनएसएस के एक दिवसीय शिविर के बौद्धिक सत्र में दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने शिक्षा, राष्ट्रहित, नैतिक मूल्यों एवं एक आदर्श नागरिक की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं के साथ अपने विचार साझा किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...