बागेश्वर, अगस्त 1 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित कर एक महिला के चरित्र पर लांछन लगाने और उनकी छवि धूमिल करने के आरोप में कपकोट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना कपकोट क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि मानीखेत निवासी जगदीश गोस्वामी सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित कर रहा है, जिसमें उनके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए उनका नाम एक स्थानीय जनप्रतिनिधि के साथ जोड़ा गया है। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी इससे पहले भी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो और पोस्ट प्रसारित कर चुका है। थानाध्यक्ष कपकोट पीएस नगरकोटी ने...