बागेश्वर, अक्टूबर 14 -- Bageshwar News: बागेश्वर। ठंडा पानी क्षेत्र के बालीघाट पंद्रपाली निवासी 45 वर्षीय किशन राम पुत्र चंदन राम की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार देर शाम किशन राम घर की छत से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उन्हें हायर सेंटर ले जा रहे थे, लेकिन डोबा के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: छत से गिरने पर चालक की मौत बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। किशन राम वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो बच्चे हैं। उन...