Bageshwar News: चौरासी व ठाकुरद्वारा क्षेत्र में गहराया विद्युत संकट
बागेश्वर, जुलाई 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र, बागेश्वर। नगर के चौरासी और ठाकुरद्वारा क्षेत्रों में लगातार बाधित हो रही बिजली आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले करीब एक सप्ताह से रोज शाम के समय बिजली बार-बार गुल हो रही है। चौरासी क्षेत्र के लोगों के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान कुछ सेकंड के लिए बिजली आई, लेकिन फिर तुरंत चली गई। देर शाम तक यही क्रम कई बार दोहराया गया, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। वहीं ठाकुरद्वारा के निवासियों ने भी आरोप लगाया कि लगभग एक सप्ताह से प्रतिदिन शाम के समय बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.