बागेश्वर, अक्टूबर 9 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। रुद्रपुर में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर ताइक्वांडो एकेडमी मंडलसेरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सात और आठ अक्टूबर को ऊधम सिंह नगर में आयोजित अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिता में एकेडमी के चार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। चारों खिलाड़ियों का चयन एसजीएफआई की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में एकेडमी के कुल आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इनमें विनीत नेगी, गोकुल गोस्वामी, मयंक कुमार और मानस कोरंगा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से एकेडमी और खेल प्रेमियों में खुशी है। चारों स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह भी पढ़ें- Almora ...