बागेश्वर, जुलाई 17 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए बागेश्वर पुलिस ने सात मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने लोगों को किसी भी बच्चे की अश्लील या यौन शोषण से संबंधित फोटो-वीडियो बनाने, रखने, डाउनलोड करने, फॉरवर्ड करने या सोशल मीडिया पर साझा करने से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसा करना, चाहे मजाक में या बिना गलत मंशा के किया गया हो, कानूनन अपराध है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने कहा कि कई बार बच्चे या किशोर अनजाने में ऐसी फोटो या वीडियो दोस्तों के बीच साझा कर देते हैं। उन्हें समझना चाहिए कि इसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। यदि मोबाइल, व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम या किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी सामग्री प्राप्त होती है तो उसे आगे साझा न ...