बागेश्वर, नवम्बर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। इस बार मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। नवंबर प्रथम सप्ताह में बारिश, ओलावृष्टि तथा कोहरा देखने को मिल रहा है, जबकि अन्य सालों में घाटी वाले क्षेत्र में कोहरा दिसंबर दूसरे सप्ताह से देखने को मिलता था। बारिश व कोहरे के कारण ठंड में भी इजाफा होने लगा है। सोमवार की रात कपकोट, दुग-नाकुरी तथा कांडा क्षेत्र में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आकाशीय बिजली चमकने के कारण विद्युत आपूर्ति भी ठप रही। ओला व बारिश के बाद मंगलवार की सुबह घाटी वाले क्षेत्र कोहरे की आगोश में आ गए। बागेश्वर, गरुड़ तथा कपकोट क्षेत्र में सुबह आठ बजे तक कोहरा लगा रहा। कोहरे के कारण एक बार फिर नवंबर में दिसंबर जैसी ठंड सुबह के समय होने लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...