Bageshwar News: गौचर पनघट की निकली विवादित जमीन, सोलर प्लांट हटाने के निर्देश
बागेश्वर, अगस्त 6 -- Bageshwar News: कांडा, संवाददाता। तहसील के मजगांव की विवादित जमीन गौचर पनघट की निकली। जमीन पर लगाए जा रहे सोलर प्लांट को प्रशासन ने तीन दिन के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं। निर्देश के बाद प्लांट को हटाने का काम शुरू भी हो गया है। प्रशासन की सख्ती के बाद सोलर प्लांट लगाने वालों में हड़कंप मचा है। मजगांव निवासी पूर्व सैनिक महिपाल सिंह रावत अपने भतीजे के साथ तीन अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे। उन्होंने कहा कि उनकी जमीन पर भू-माफिया ने कब्जा कर दिया है। तहसील प्रशासन उसकी नहीं सुन रहा है। उनकी जमीन पर सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। उन्होंने न्याय नहीं मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी थी। उनके आंदोलन को संघर्ष समिति ने भी समर्थन दिया। समिति के जिलाध्यक्ष कवि जोशी समेत अन्य लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.