बागेश्वर, सितम्बर 16 -- Bageshwar News: देवेंद्र, गरुड़। गोलू मार्केट में छह करोड़ की लागत से टू-लेन पुल बनेगा। इससे यातायात व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। गोलू मार्केट में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक नए टू-लेन पुल को स्वीकृति मिल चुकी है। लगभग छह करोड़ रुपये की लागत से यहां पर दूसरे पुल का निर्माण किया जाएगा। पुल निर्माण से संबंधित मुआवजा राशि का वितरण भी पूर्ण रूप से किया जा चुका है। अब जल्द ही इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: गरुड़ गंगा पर बनेगा 40 मीटर डबल लेन स्टील ट्रस मोटर पुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...