बागेश्वर, अक्टूबर 3 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, गरुड़। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों गुलदार की धमक बढ़ गई है। दर्शानी गांव में शनिवार देर शाम घास काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। घायल महिला को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ ले गए, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। एक महीने के भीतर गांव में गुलदार के हमले की यह दूसरी घटना है। इससे ग्रामीणों में दहशत है। दर्शानी गांव निवासी गीता देवी (40) पत्नी महेंद्र पांडेय घर के पास घास काट रही थीं। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उन पर अचानक हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हल्ला किया। इसके बाद गुलदार वहां से भाग गया। ग्रामीण घायल महिला को सीएचसी बैजनाथ ले गए। डॉक्टर ग...