बागेश्वर, जुलाई 22 -- Bageshwar News: कांडा। पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति को सकुशल बरामद किया है। 20 जुलाई को हरीश राम के गुमशुदा होने की सूचना मिली। पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाते हुए उसे सकुशल बरामद कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। थानाध्यक्ष बलवंत कंबोज ने बताया कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उन्हें सुरक्षित स्वजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे आपरेशन स्माइल के तहत यह कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...