Bageshwar News: गाय के हमले से 60 वर्षीय महिला घायल, हायर सेंटर रेफर
बागेश्वर, अक्टूबर 26 -- Bageshwar News: बागेश्वर। भटोली निवासी 60 वर्षीय गीता देवी पत्नी मोहन चंद्र सोमवार सुबह रास्ते से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक गाय ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक डॉ. राहुल ने उनका प्राथमिक उपचार किया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद क्षेत्र में आवारा पशुओं को लेकर चिंता बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.