बागेश्वर, अक्टूबर 13 -- Bageshwar News: गरुड़, संवाददाता। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वैदेही ग्राम संगठन दुदिला ने गरुड़ में पारंपरिक लोककला ऐपण स्टोर शुरू किया है। इससे स्थानीय महिलाओं को स्वरोजगार और अपनी कला को बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। संगठन की अध्यक्ष नीमा जोशी ने बताया कि संगठन से 29 महिलाएं जुड़ी हैं। महिलाएं हस्तशिल्प, जैविक खेती, सब्जी उत्पादन, अचार निर्माण और सिलाई सहित विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों से जुड़कर आजीविका चला रही हैं। उन्होंने बताया कि गरुड़ क्षेत्र में 98 ग्राम संगठन और 10,223 समूह हैं, जिनसे कुल 6,424 महिलाएं जुड़ी हैं। महिलाओं की आर्थिक उन्नति में स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खंड विकास अधिकारी आनंद स्वरूप वासकोटी ने कहा कि महिलाओं ने ऐपण स्टोर शुरू कर नई पहल की है।...