बागेश्वर, सितम्बर 16 -- Bageshwar News: देवेंद्र, गरुड़। बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में एक और उपलब्धि सामने आई है। कर्णप्रयाग (शिमली)-ग्वालदम-बागेश्वर-चौकोड़ी-थल-मुनस्यारी-जौलजीबी मोटर मार्ग (एसएच-11) के किमी 67, गरुड़ गोलू मंदिर के समीप गरुड़ गंगा नदी पर 40 मीटर स्पान के डबल लेन स्टील ट्रस मोटर पुल के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित कर दी गई है। यह पुल क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही आवागमन की आवश्यकता को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...