बागेश्वर, जुलाई 25 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में 'सुरक्षित भोजन एवं स्वस्थ आहार' कार्यक्रम की प्रथम त्रैमासिक समीक्षा बैठक हुई। इसमें अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने विभाग की ओर से कम सैंपलिंग किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सैंपलिंग बढ़ाने और नियमित व प्रभावी तरीके से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जिले के सभी छोटे-बड़े खाद्य प्रतिष्ठानों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने और पुराने लाइसेंस व पंजीकरण का समय पर नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए। साथ ही छात्रावासों, आश्रम पद्धति विद्यालयों और ऐसे संस्थानों, जहां बच्चों के लिए मध्याह्न या नियमित भोजन तैयार किया जाता है, वहां खाद्य पदार्थों की ...