Bageshwar News: खतरे का सबब बने पेड़ों का काटा दमकल विभाग ने
बागेश्वर, जुलाई 9 -- Bageshwar News: बागेश्वर। नगर क्षेत्र स्थित एएनएम सेंटर के आगे झुके आम के पेड़ से संभावित दुर्घटना को देखते हुए गुरुवार को फायर सर्विस की टीम ने पेड़ को सुरक्षित तरीके से काटकर हटा दिया। एएनएम सेंटर के आगे आम का पेड़ झुक गया है, जिससे राहगीरों और वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन प्रभारी एलएफएम त्रिलोक राम के निर्देशन में फायर यूनिट तत्काल मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर और रस्सियों की सहायता से तथा नगर पालिका की स्काई लिफ्ट के सहयोग से ऊपर चढ़कर झुके हुए पेड़ को सावधानीपूर्वक काटकर हटा दिया। अभियान के बाद मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और यातायात के लिए सुचारू हो गया। यह भी पढ़ें- Almora News: सोमेश्वर में पेड़ गिरने से आवाजाही बाधित यह भी पढ़ें- द्वाराहाट-चौखुटिया मार्ग पर पेड़ गिरने से या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.