बागेश्वर, अक्टूबर 30 -- Bageshwar News: देवेंद्र पोडेय, बागेश्वर। भैरू चौबट्टा पट्टाधारक और ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन 13 दिन पूरे होने के बाद 14 वें दिन और तेज हो गया है। शुक्रवार से ग्रामीणों ने अब आमरण अनशन शुरू कर दिया है। यहां आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन व खनन विभाग उनकी उपेक्षा कर रहा है। पट्टाधारक नवीन कुमार, अधिवक्ता वसंत कुमार और रितु बसंत के नेतृत्व में चल रहे धरने में आज से 24 घंटे का आमरण अनशन शुरू हुआ है। अनशन पर कमल सिंह हराड़िया और जिला महामंत्री प्रमोद कुमार बैठे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन लिखित रूप में जांच और कार्रवाई का जवाब नहीं देता, तब तक धरना और आमरण अनशन जारी रहेगा। धरने को भगवत कुमार, ग्रामवासी दया प्रकाश, कपिल कुमार, उमेश चंद्र, राज कुमार, दिनेश कुमार, भूपेंद्र आर्या, सुरेश चंद्र सहित ...