बागेश्वर, अगस्त 27 -- Bageshwar News: देवेंद्र, कौसानी। हल्द्वानी से गरुड़ आ रहा एक ट्रक कौसानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने सीएचसी बैजनाथ में भर्ती किया। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य बलवंत नेगी ने बताया कि गुरुवार को ट्रक संख्या यूके-04-सीओ- 6973 हल्द्वानी से सामग्री लेकर गरुड़ आ रहा था। कौसानी के टी गार्डन के पास ट्रक असंतुलित होकर खाई में गिर गया। यह हादसा सड़क पर हुए गड्ढों के कारण हुआ है। हादसे में चालक तारा सिंह पुत्र दान सिंह निवासी सिरकोट गरुड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें- Almora News: कौसानी के पास ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...