Bageshwar News: केसीसी के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करें: डीएम
बागेश्वर, सितम्बर 22 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक हुई। इसमें विभिन्न बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन और ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने बैंकों को जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऋण-जमा अनुपात में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने तथा आमजन को विभिन्न ऋण एवं बैंकिंग योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा, ताकि पात्र लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें। डीएम ने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी का आवेदन बिना उचित कारण लंबित न रहे और सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं पारदर्शी निस्तारण किया जाए। एम ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.