बागेश्वर, सितम्बर 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल की बैठक में कैमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष समेत अन्य व्यापारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में अब तक कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जताई। व्यापारियों ने सोमवार को पुलिस प्रशासन का पुतला दहन करने और आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया। रविवार को बागनाथ मंदिर परिसर में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गत दिनों कैमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गोकुल जोशी समेत अन्य व्यापारियों के साथ बाहर से आए कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मामले में पुलिस की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं होना चिंता का विषय है। निर्णय लिया गया कि सोमवार सुबह 11:30 बजे नगर, जिला और प्रदेश के व्यापार मंडल पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे। यह भी पढ़ें- यूपीआई पर चार्ज लगाने के विरोध में प्रदर्शन...