Bageshwar News: कार्रवाई की मांग को व्यापारियों ने किया सीओ का घेराव
बागेश्वर, सितम्बर 21 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गोकुल जोशी के साथ हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को व्यापारियों ने सीओ का घेराव कर मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। व्यापारियों ने कहा कि घटना को करीब दस दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि मांग की अनदेखी होने पर प्रदेश स्तर पर व्यापारी आंदोलन के लिए लामबंद होंगे। सीओ अजय शाह ने व्यापारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई जारी है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्यों में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.