बागेश्वर, सितम्बर 28 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। काफलीगैर क्षेत्र में उच्च शिक्षा की राह आसान होने वाली है। शासन ने नवीन राजकीय महाविद्यालय की स्थापना और संचालन के लिए 18 पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी शासनादेश के तहत महाविद्यालय में 13 नियमित और पांच आउटसोर्स पद स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत पदों में प्राचार्य का एक और हिन्दी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति शास्त्र व संस्कृत विषयों के सात सहायक प्राध्यापक शामिल हैं। इसके अलावा सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक और पुस्तकालय लिपिक समेत अन्य नियमित पद स्वीकृत किए गए हैं। पांच आउटसोर्स पदों में बुक लिफ्टर, अनुसेवक और स्वच्छक/चौकीदार के पद शामिल हैं। महाविद्यालय की स्थापना से काफलीगैर और आसपास के क्षेत्र के...