बागेश्वर, सितम्बर 20 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, काफलीगैर। काफलीगैर महाविद्यालय का शासनादेश जारी नहीं होने से क्षेत्रवासियों में रोष है। महाविद्यालय की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना रविवार को आठवें दिन भी जारी रहा। संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने भी आंदोलन को समर्थन देते हुए सरकार से जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की। धरने की अध्यक्षता जगदीश चंद्र लोहनी ने की। ठाकुर सिंह रौतेला के संरक्षण में आयोजित धरने का संचालन भूपाल राम ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि पांच साल पहले मुख्यमंत्री की ओर से महाविद्यालय की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इसका लाभ क्षेत्रवासियों को नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: काफलीगैर महाविद्यालय के शासनादेश की मांग को धरना जारी संघर्ष वाहिनी जिलाध्यक्ष कवि ...