बागेश्वर, सितम्बर 3 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। जिला खनिज फाउंडेशन न्यास (डीएमएफ) के करीब 28 करोड़ रुपये के फंड में कथित अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जिला कार्यालय में धरना-प्रदर्शन गुरुवार को पांचवे दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने डीएमएफ फंड के उपयोग से जुड़े अभिलेखों की जांच कर मामले का खुलासा करने की मांग की। कलक्ट्रेट में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि डीएमएफ की धनराशि खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनहित के कार्यों के लिए निर्धारित है, लेकिन इसका मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने करीब 28 करोड़ रुपये के उपयोग की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: बीजेपी और खनन विभाग को घेरा बसंत कुमार ने डीएमएफ से संबंधित प्...