बागेश्वर, जुलाई 8 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कांडा। क्षेत्र के एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र कमेड़ी देवी अस्पताल में पिछले चार महीने से डॉक्टर की तैनाती न होने के कारण क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में चिकित्सक न होने से मरीजों को इलाज के लिए बागेश्वर का रुख करना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान सेरी ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पूरे क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप है। ऐसे में अस्पताल में डॉक्टर न होने के कारण मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। क्षेत्र में कोई अन्य सरकारी या निजी अस्पताल भी नहीं है। मजबूरी में गरीब मरीजों को बागेश्वर जाना पड़ रहा है, जिससे उन पर आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। ग्राम प्रधान ने क्षेत्रीय विधायक से मांग की है कि जनहित को देखते हुए कमेड़ी देवी अस्पताल में तत्काल डॉक्टर की तैनाती की ...