बागेश्वर, सितम्बर 26 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट। स्व. चंद्र सिंह शाही राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कपकोट में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद 17 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बलजीत की ओर से शुक्रवार शाम जारी सूची के अनुसार अध्यक्ष पद पर ऊषा आर्या और तेज सिंह रावत के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष छात्रा पद पर करिश्मा और चांदनी, सचिव पद पर सुनीता, संयुक्त सचिव पद पर निशा गड़िया और पूजा, कोषाध्यक्ष पद पर बबली, भावना कोरंगा और हेमा तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर रेखा और सविता मैदान में हैं। संकाय प्रतिनिधि कला पद पर अंजली तिल्वा और सिमरन आर्या, विज्ञान पर अंजली ऐठानी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर नेहा गड़िया और सपना के नामांकन वैध पाए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच तहसील प्र...