बागेश्वर, जुलाई 5 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, कपकोट/बागेश्वर। जिले में रविवार को सांप काटने की दो घटनाएं सामने आईं। कपकोट तहसील के शामा गांव निवासी 19 वर्षीय संजय कुमार और बागेश्वर के मंडलसेरा निवासी 31 वर्षीय दीपक सिंह को सांप ने डंस लिया। दोनों को परिजनों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की हालत में सुधार है। डॉक्टर देवी दत्त शुक्ला ने लोगों से अपील की कि सांप काटने पर झाड़-फूंक के बजाय मरीज को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं, ताकि समय पर उपचार मिल सके। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: घर के बाहर खड़े युवक को सांप ने डंसा यह भी पढ़ें- घास काट रही महिला को सांप ने डसा यह भी पढ़ें- Bagpat News: बड़ौत में तीन साल की मासूम बच्ची को सांप ने डसा, मेरठ रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...