बागेश्वर, नवम्बर 6 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर के कक्षा 9, 10, 11 व 12 में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत ऑटोमोटिव ट्रेड में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण राजकीय पॉलीटेक्निक, गरुड़ में कराया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं को संस्था में स्थित विभिन्न लैबों जैसे मैकेनिकल लैब, सिविल लैब, भौतिकी तथा रसायन लैब, कंप्यूटर लैब, कार्यशाला तथा संस्था के पुस्तकालय आदि का भ्रमण कराया गया। लैबों से संबंधित मशीनों की जानकारी दी गई। मैकेनिकल तथा सिविल लैब में बनाए गए प्रोजेक्ट के बारे में भी छात्र-छात्राओं को विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही रोबोटिक्स, मशीनरी, आर्किटेक्चर आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Siwan News सारण के विद्यार्थियों ने राज...