बागेश्वर, जुलाई 31 -- Bageshwar News: देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने पुलिस सभागार में राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, विवेचकों और अन्य पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने आधुनिक डिजिटल पोर्टलों के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए। एसपी ने विवेचकों को 60 और 90 दिन की निर्धारित समय-सीमा में विवेचनाओं का निष्पक्ष, साक्ष्य आधारित और विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति और अज्ञात शव से संबंधित प्रपत्रों के समयबद्ध रखरखाव की जानकारी भी दी। साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत के लिए जीआरएम और एमआरएम पोर्टलों के प्रभावी उपयोग के निर्देश दिए। उन्होंने साइबर शिकायतों के निस्तारण औ...