बागेश्वर, अगस्त 21 -- Bageshwar News: बागेश्वर, संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पांडे ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में एसआईआर की प्रगति और दावे-आपत्तियों की सुनवाई की स्थिति की समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने बताया कि जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 31 अगस्त तक दावे और आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है। जिले में जारी 42,426 नोटिसों में से 29,384 पर सुनवाई पूरी हो चुकी है। शेष नोटिसों पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। दा...