बागेश्वर, जुलाई 4 -- Bageshwar News: कांडा। कांडा उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का पद लगभग एक वर्ष से रिक्त चल रहा है। जिस कारण क्षेत्रवासियों को प्रशासनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित उपजिलाधिकारी की नियुक्ति न होने से वर्तमान में कपकोट के उपजिलाधिकारी को कांडा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जो दोनों तहसीलों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कांडा तहसील के अंतर्गत बड़ी संख्या में राजस्व, आपदा, भूमि विवाद, प्रमाण पत्र, जनसुनवाई और विकास कार्यों से जुड़े मामले लंबित रहते हैं। नियमित एसडीएम नहीं होने के कारण कई मामलों के निस्तारण में विलंब हो रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले लोगों को भी कई बार अधिकारियों की अनुपलब्धता के कारण निराश होकर लौटना पड़ता है। यह भी पढ़ें- UPPSC PCS : यूपी पीसीएस के कई प...