बागेश्वर, जुलाई 3 -- Bageshwar News: देवेंद पांडे, बागेश्वर, संवाददाता। दो नदियों के संगम पर बसे बागेश्वर शहर में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। चौरासी और भागीरथी क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से लोगों के घरों के नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं पहुंची है। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में जल संस्थान के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी। सीनियर सिटिजन न्यास के सचिव बालादत्त तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। लाइनमैन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। वहीं, जूनियर इंजीनियर का फोन लगातार व्यस्त रहने से उनसे भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरोप लगा...